वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, कमेटी ने जीता उदघाटन मैच

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हिमपुत्र स्व. हेमवतीनंदन बहुगुणा स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता का सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा राइंका देवलगढ़ के खेल मैदान में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि सिद्धपीठ राजराजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल व राइंका देवलगढ़ के प्रधानाचार्य अवधेशमणि लाल ने किया। पहला मैच कमेटी व डांगचौरा की टीम के बीच हुआ। जिसमें कमेटी की टीम विजय रही। दूसरा मैच चौखांल, तीसरा मैच खिर्सू, चौथा मैच कमेटी बी, पांचवां मैच श्रीनगर व छठवां मैच खिर्सू की टीम ने जीता। इस अवसर पर देवदर्शन क्लब देवलगढ़ के अध्यक्ष दुर्गेशकुमार, उपाध्यक्ष ताजबर कुमार, कोषाध्यक्ष टिंकू कुमार आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *