श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर विकासखंड के रानीहाट जगतविहार खेल मैदान में एक फरवरी से महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में पूरे गढ़वाल क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव से लेकर मैदानी क्षेत्रों की मातृशक्ति प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम के आयोजक माध्यमिक वर्ग बालिका एवं महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के संस्थापक देवेन्द्र गौड़ ने कहा गढवाल के ग्रामीण क्षेत्रों की मातृशक्ति में खेल के प्रति जो रुझान है, वह काबिलेतारीफ है। कहा कि वालीबाल चौथे सीजन में भी मातृशक्ति पूरे दमखम के साथ प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में पहले ग्रुप की कैटेगिरी में 20 से 30 वर्ष तथा दूसरे ग्रुप में 30 से 50 वर्ष रखी गई है। (एजेंसी)