स्वयं सेवक स्वस्थ जीवनशैली हेतु रोज शारीरिक व्यायाम करें : प्राचार्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के स्वयं सेवकों ने फिट इण्डिया अभियान के तहत राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में दौड़ एवं अन्य शारीरिक व्यायाम का आयोजन किया गया। स्वयं सेवकों द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में सौरभ नेगी प्रथम एवं नीरज रावत तथा ध्रुव जोशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने शारीरिक व्यायाम से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि व्यायाम करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। इससे हमारा तन और मन स्वस्थ रहता है तथा स्वस्थ जीवनशैली हेतु हमें रोज शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. महेशचन्द्र आर्या ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शारीरिक व्यायाम हमें ऊर्जावान बनाता है और हमें हमेशा निरोगी रखता है। उन्होंने शारीरिक व्यायाम से जुड़े कही और महत्वपूर्ण बाते स्वयंसेवकों के साथ साझा की। इस मौके पर डा. विपिन पंवार, डा. प्रशांत, डा. भारती, डा. लक्ष्मी जोशी, डा. मनोज नौटियाल, डा. सुनील सिंह चौहान, डा. मीरा रावत, सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी व एनएसएस स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *