पढ़ाई के साथ समाज सेवा करें स्वयं सेवी

Spread the love

जीआईसी सतपुली में आयोजित किया गया एनएसएस शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में आयोजित सात दिवसीय में छात्र-छात्रों को एनएसएस के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों से पढ़ाई के साथ समाज सेवा में भी आगे रहने का आह्वान किया।
विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। प्रधानाध्यापिका सावित्री देवी ने स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बारे में जानकारी दी। कहा कि एनएसएस से जुड़कर छात्रों को पढ़ाई के साथ समाज सेवा करने का भी मौका मिलता है। स्वयं सेवियों को शिविरि में मिलने वाली जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचानी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी देव कुमार ने बताया कि सात दिवसीय एनएसएस शिविरि के दौरान स्वयं सेवियों को समाज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर अंजू देवी, उर्मिला देवी, सुरजी देवी , साहिल , विजय सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *