जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मानव सेवा और लोक कल्याण की भावना को साकार करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल सवच्छ मन अभियान के चौथे चरण का शुभारम्भ रविवार से सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक देशभर में किया गया। यह अभियान परम श्रद्धेय सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार कार्यान्वित किया गया है।
भाबर के कण्वाश्रम स्थित मालन नदी में आयोजित सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और पार्षद जेपी बहुखंडी ने किया। संत निरंकारी मण्डल ब्रांच हल्दूखाता के मुखी सतेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया गया कि रविवार को सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक ब्रांच हल्दूखाता के स्वयं सेवियों ने कण्वाश्रम स्थित मालन नदी की साफ सफाई की। बताया गया कि देशभर में यह अभियान 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ में संचालित हो रहा है। कण्वाश्रम में आयोजित सफाई अभियान में ब्रांच हल्दूखाता के 150 से अधिक स्वयं सेवियों ने प्रतिभाग कर करीब 800 मीटर क्षेत्र से 30 क्विंटल कचरा एकत्रित किया। कचरे को नगर निगम की सहायता से ट्रैक्टरों द्वारा भेजा गया। इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह, सीता देवी, पूर्व प्रधान कृष्ण चंद, विनोद गौड़, यूनिट संचालक विनोद कोटला, माया अधिकारी, शिवानी शर्मा, महीपाल सिंह, रूपचंद गौड़, महावीर कोटला, राम सिंह आदि मौजूद रहे।