चिन्यालीसौड़ में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया

Spread the love

उत्तरकाशी। हिंदू नव वर्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम सर संचालक एवं संस्थापक ड़ हेडगेवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चिन्यालीसौड़ खंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रविवार को पथ संचलन के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने झांकी और घोष (बैंड) का प्रदर्शन किया। उत्तरकाशी से आए जिला शारीरिक प्रमुख गीताराम पैन्यूली ने कहा कि संगठित होकर अपने भारत का खोया हुआ गौरव लौटाना एवं इसे एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र बनाना तथा इसकी हिंदू संस्ति एवं शिक्षा संस्कार को पुनर्जीवित करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नत्थी लाल बंगवाल, अजय, देवी दत्त उप्रेती, कीर्ति, अमोल चंद रमोला, चंद्रपाल राणा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *