पोलियो खुराक पिलाने में स्वयं सेवियों ने की मदद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के राजकीय इंटर कॉलेज सुरखेत के स्वयं सेवियों ने पोलियो बूथ पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने में स्वास्थ्य कर्मियों की मदद की।
एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि रविवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय धरासू व रणस्वा में बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए शिविर लगाया गया। विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी सतीश चंद्र शाह के मार्गदर्शन में स्वयं सेवियों ने पोलियो बूथ के साथ ही घर-घर जाकर पोलियो पिलाने में स्वास्थ्य कर्मियों की मदद की। वहीं, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धरासू के स्वयं सेवियों ने बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने में अभिभावकों की मदद की। इस मौके पर मंजू नेगी, पुष्पा देवी, कुसुमलता, पुष्पा देवी, मीना देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *