स्वयंसेवियों ने लिंग भेद संबंधी सामाजिक बुराई दूर करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया

Spread the love

 

अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की तीनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम बनोलिया में जारी है। शिविरार्थियों की तरफ से क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम, सफाई अभियान सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ प्रातरू योगाभ्यास के साथ हुआ, इसके बाद शिविरार्थियों ने सरस्वती पूजन किया। स्वयंसेवियों ने लिंग भेद संबंधी सामाजिक बुराई की समस्या के दूर करने के लिए ग्रामसभा बनोलिया तथा बूबूधाम क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों का बेटी और बेटों के साथ एक समान व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया। बाद में शिविरार्थियों ने शिविर क्षेत्र की साफ-सफाई कर कूड़े का निस्तारण किया। बौद्घिक सत्र में सुचेता एनजीओ की सिस्टर रोजी ने कैरियर डेवलपमेंट एवं स्वच्छता विषय पर व्याख्यान दिए। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ड़ अभिमन्यु कुमर, कार्यक्रम अधिकारी ड़ पारुल भारद्वाज व ड़क कमला ने भी विचार रखे। शिविरार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *