स्वयं सेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल की ओर से एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के छठवें दिन स्वयं सेवियों ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही स्वयं सेवियों ने स्वास्थ्य केंद्र का भी भ्रमण किया।
आयोजित शिविर के दौरान सबसे पहले शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ भारत निर्माण के लिए हमें सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कूड़े को सार्वजनिक स्थानों पर न डाले। सदैव कूड़ेदान का ही उपयोग करें। इस दौरान स्वयं सेवियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल का भी भ्रमण किया। जहां चिकित्सक डा. दीप्ति जखवाल व डा. भारती राय ने स्वयं सेवियों को ब्लड ग्रुप जांच की प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। फार्मासिस्ट रूचिन माहेश्वरी, राहुल शर्मा, आकाश नेगी ने विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं प्रयोगशाला का भ्रमण कराया। शिविर के दौरान स्वयं सेविकों ने आशियाना राधा देवी आश्रम का भी भ्रमण किया। इसके उपरांत गांव के आसपास स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि स्वच्छ समाज के लिए हम सभी को जागरूक रहना होगा। केंद्र के संचालक विमल गुसाईं ने विद्यार्थियों को वनाग्नि के प्रति जागरूक किया। कहा कि हमें जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *