स्वयं सेवियों ने सिद्धबली मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की ओर से श्री सिद्धबली मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयं सेवियों ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सफाई के प्रति जागरूक किया।
मंगलवार को स्वयं सेवियों ने मंदिर परिसर को जाने वाले मार्ग में जगह-जगह फैली गंदगी को एकत्रित किया। इस दौरान लैंसडौन विस के विधायक महंत दिलीप रावत ने स्वयं सेवियों को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वयं सेवियों ने श्रद्धालुओं से गंदगी को सार्वजनिक स्थान पर नहीं फेंकने की अपील की। साथ ही प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *