जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर के स्वयं सेवियों ने शहर में पथ संचलन किया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में बताया गया। कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य समाज हित में कार्य करना है।
मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुआ पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंच कर संपन्न हुआ। पथ संचलन में बाल से लेकर प्रौढ़ स्वयं सेवक शामिल रहा। बाल स्वयं सेवकों में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के झंडे व ड्रम की धुन पर चल रहे स्वयं सेवी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। स्वयं सेवियों ने कहा कि शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयं सेवक में नई ऊर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। विजयदशमी पर वर्ष 1925 में नागपुर में डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की थी। कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समाज सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। बाढ़, आपदा किसी भी चुनौती में स्वयं सेवी मदद के लिए खड़े रहते हैं।