श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार ने स्वयंसेवी छात्राओं की ओर से सात दिनों में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में स्वयंसेवी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। एनएसएस समन्वयक डॉ. सरिता उनियाल ने बताया कि शिविर में संध्या व प्रिया सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी रही। मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. महावीर सिंह नेगी ने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्राओं को पुरस्कृत किया। (एजेंसी)