जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में एनएसएस स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देश के जवानों समेत सीडीएस विपिन सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप के प्रति सजग रहते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 14 फरवरी को पूरे उत्तराखंड में मतदान होना है, जिसके लिए छात्र-छात्राएं अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, एनएसएस प्रभारी राजन कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना पौड़ी जिले के जिला समन्वयक परितोष रावत, संगीता रावत, राहुल भाटिया, शिवराम बडोला, संतोष आदि मौजूद रहे।