नशे के खिलाफ स्वयं सेवियों ने निकाली रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के स्वयं सेवियों ने रैली निकालकर आमन को नशे के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वयं सेवियों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी गई। कहा कि हमें किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक से संबंधित निजी जानकारी नहीं देनी चाहिए।
शिविर के छठवें दिन स्वयं सेवियों ने पदमपुर क्षेत्र में नशा जागरूकता रैली निकाली। रैली निकालने से पूर्व एएनटीएफ सेल के प्रभारी मो. अकरम ने स्वयं सेवियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारी अपने स्वार्थ के लिए युवाओं को नशे के जाल में फंसाते हैं। ऐसे में आमजन का जागरूक होना आवश्यक है। कही भी नशे का कारोबार होने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कहा कि पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि हमें किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक से संबंधित निजी जानकारी नहीं देनी चाहिए। साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस मौके पर श्री गुरु राम राय पैरामेडिकल के प्राचार्य डा. गिरीश उनियाल, कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी, रोशन नेगी, बृजेंद्र नेगी, अनूप बड़थ्वाल, संतोष पंत, सतेन्द्र सिंह नेगी, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *