स्वयं सेवकों का पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आरएसएस स्वयं सेवकों ने दुगड्डा खंड के अंतर्गत पथ संचलन किया। इस दौरान लोगों ने उनका पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत किया।
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुआ पथ संचलन सुभाष बाजार, पुलिस चौकी, कमला नेहरू मार्ग होते हुए वापस विद्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंदन सिंह विभाग कार्यवाह पौड़ी विभाग, कार्यक्रम अध्यक्ष रामअवतार गर्ग, खंड कार्यवाह गोपी रावत, जिला कार्यवाह संदीप, सोम, मनीराम, जिला प्रचारक विकास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *