स्वयं सेवक करेंगे लोगों से सीधे संवाद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नीलकंठ खंड के स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। अभियान के दौरान स्वयं सेवक लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनके सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं भी साझा की जाएगी। इस मौके पर खंड कार्यवाह अलकेश कुकरेती ने बताया कि इस अभियान के तहत संघ के स्वयं सेवक टोलियां बनाकर गांव-गांव और घर-घर जा रहे हैं। ये टोलियां परिवारों को संघ का साहित्य वितरित कर रही हैं और उन्हें संघ के पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दे रही हैं। कुकरेती ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत का निर्माण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *