प्रदेश भर से वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के फार्म आने शुरू

Spread the love

देहरादून(। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी व श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत फार्म जमा करवाए।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पांच हजार लोगों से हस्ताक्षर करवाए। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने जिला महानगर अध्यक्षों को पत्र लिख कर अपने अपने जिलों की समस्त विधानसभा सीटों से करवाए गए हस्ताक्षर युक्त फर्मों को प्रदेश मुख्यालय भेजने का आग्रह किया है। गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए धस्माना ने बताया कि दून की चकराता विधानसभा से लगभग पांच हजार लोगों के हस्ताक्षर युक्त फार्म प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सबसे पहले जमा करवाए हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने तीन हजार व प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल ने ग्यारह सौ फार्म जमा करवाए। धस्माना ने कहा कि सभी जिला अध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर अपने अपने जिले में पड़ने वाली विधानसभाओं के फार्म जमा कर प्रदेश मुख्यालय भेजने हैं जिससे इस माह के अंतिम सप्ताह तक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश भर से जमा हुए फार्म अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष को सौंप सकें। धस्माना ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर जिले में वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत आयोजित हुए धरना प्रदर्शनों को जनता का पूर्ण समर्थन मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *