गांव की सरकार बनाने को मतदाताओं में दिखा उत्साह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले में पहले चरण के मतदान में युवाओं, बुजुर्गों, दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह देखा गया। युवाओं का कहना था कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए। वहीं, बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई।
जिले में गुरुवार को 8 ब्लाकों में पहले चरण में 22 जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही 195 बीडीसी और 509 ग्राम प्रधान सीटों के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं का सुबह से ही पोलिंग बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया था। दिन बढ़ने के साथ ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ भी बढ़ती रही। मतदान करने को लेकर विभिन्न ब्लाकों में युवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किया। अलग-अलग बूथों में पहली बार मतदान करने आए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *