जौल गांव में मतदान जागरूकता को लगेगा विशेष र्केप

Spread the love

 

नई टिहरी। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने जौल गांव में स्वीप के तहत विशेष र्केप लगाकर मतदान जागरूकता के कार्यक्रम प्राथमिकता से चलाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने श्रीदेव सुमन के पैतृक ग्राम जौल गांव को गोद लिया हुआ है। गांव के नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक करने का काम यहां पर तेजी से किया जायेगा।
विश्व विद्यालय के स्वीप के नोडल अधिकारी सहायक कुल सचिव रणवीर सिंह ने शपथ दिलाते हुए कार्मिकों को मतदान के प्रति सचेत रहने व लोगों को सचेत करने की अपील की। नोडल अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय गोद लिए ग्राम जौल गांव में भी स्वीप के तहत विविध गतिविधियां आयोजित करेगा। ताकि नागरिकों को चुनाव व मतदान को लेकर जागरूक किया जा सके। इसके लिए जौल गांव में मार्च माह के दूसरे सप्ताह में स्वीप के तहत विशेष र्केप का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर कुल सचिव केआर भट्ट, परीक्षा नियंत्रक वीके श्रीवास्तव, सहायक कुल सचिव प्रमोद बेंजवाल सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *