चम्पावत में व्यापार संघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में रविवार को व्यापार संघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई। यहां पंजीकृत 652 व्यापारी मतदान के जरिए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। एकमात्र अध्यक्ष पद पर ही चुनाव होना है। उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। रविवार सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। जिला मुख्यालय में 652 व्यापारी पंजीकृत हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बोहरा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विकास साह बिट्टू और मुकेश गिरी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए कमलदीप तिवारी, महामंत्री के लिए हरीश सक्टा और कोषाध्यक्ष पद में लक्ष्मण सिंह पुजारी ने ही नामांकन कराया था। इस वजह से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। बताया कि अपरान्ह तीन बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *