हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान

Spread the love

धर्मशाला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की रणभेरी बज गई है। चुनाव आयोग ने मतदान व मतगणना की तिथियां तय कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतों की गणना होगी, इसी दिन चुनाव नतीजे सामने आ जाएंगे। 17 अक्घ्टूबर से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 25 अक्घ्टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। 27 अक्घ्टूबर को स्घ्क्रूटनिंग होगी। 29 अक्घ्टूबर तक प्रत्घ्याशी नाम वापस ले सकेंगे। 2017 में 9 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था, जबकि मतगणना 18 दिसंबर को हुई थी। इस बार चुनाव आयोग ने जल्घ्दी तिथियां घोषित कर दी हैं व नतीजे भी जल्घ्दी आएंगे।
हिमाचल प्रदेश में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर हो गई है। नामांकन के दिन तक युवा मतदाता वोट बना सकेंगे। आठ जनवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर रही है। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस दो प्रमुख दल हैं। भाजपा इस बार मिशन रिपीट के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं कांग्रेस का मानना है कि रिवाज इस बार भी नहीं बदलेगा। यानी सरकार रिपीट नहीं होगी।
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 68 सीट में से 21 कांग्रेस की झोली में गई थीं। जुब्घ्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा यहां हार गई व कांग्रेस के रोहित ठाकुर विधायक बन गए। इस तरह मौजूदा समय में भाजपा के खाते में 43 और कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। दो आजाद प्रत्घ्याशी चुनाव जीते थे व एक विधायक वाम दल से हैं।
हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों ने अभी तक टिकट तय नहीं किए हैं। कांग्रेस में बैठकों का दौर तेजी से चल रहा है व लगभग चेहरे तय कर लिए हैं। लेकिन भाजपा इस मामले में अभी शांत है। लेकिन प्रचार में भाजपा दो कदम आगे दिख रही है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्घ्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर कई सभाएं कर चुके हैं। जेपी नड्डा ने भी हिमाचल में मोर्चा संभाला हुआ है। भाजपा के स्घ्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्घ्द्र मोदी पांच जिलों को टू चुके हैं। बिलासपुर, ऊना व चंबा में रैली कर चुके हैं, जबकि मंडी की रैली को वर्चुअली संबोधित किया था। इसके अलावा कुल्घ्लू दशहरा में भी देवदर्शन कर गए हैं। कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोलन से प्रचार की शुक्रवार से शुरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *