लोकतंत्र की मजबूती को अवश्य करें मतदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष करवाने को लेकर डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे द्वारा बस अड्डा में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता हेतु वॉल पेंटिंग, फ्लैग हस्ताक्षर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। डीएम ने आगामी विधान सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने व निष्पक्ष मतदान कराने का संकल्प लेते हुए फ्लैग हस्ताक्षर किए। साथ ही डीएम द्वारा मतदाताओं को जागरूक करते हुए स्वीप सेल्फी प्वाइंट में फोटो भी खिंचवाई गई। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त आर्य द्वारा फ्लैग हस्ताक्षर कर मतदान करने का संकल्प लेने, सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
बस अड्डा पौड़ी में आयोजित मतदाता जागरूकता हेतु वॉल पेंटिंग, फ्लैग हस्ताक्षर कार्यक्रम में दिव्यांग मतदाता आइकॉन कान्ता प्रसाद सहित नए मतदाताओं, बुजुर्ग मतदाताओं, अधिकारी, कर्मचारियों और अन्य लोगों द्वारा प्रतिभाग कर मतदान करने का संकल्प लेते हुए फ्लैग हस्ताक्षर किए गए व सेल्फी प्वांईंट में फोटो खिंचवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *