दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे वीपीडीओ

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होनें कहा कि ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों का एकीकरण गलत है। वे इस फैसले को नहीं मानेंगे। गुरुवार को वीपीडीओ ने चम्पावत स्थित कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष शिवांशु वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर कहा कि कार्यात्मक एकीकरण की व्यवस्था, जो कि 1999 में ग्राम पंचायतों में लागू थी। इसके विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने इस व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश दिए थे। आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार की ओर से इस प्रणाली को ग्राम पंचायतों में थोपा जा रहा है। यह प्रणाली कर्मचारियों की पदोन्नति में बाधा बनती है। जबकि उच्चाधिकारियों के लिए यह लागू नहीं किया जा रहा। यहां अश्विन सागर, ललित मोहन पांडेय, संगीता आर्या, प्रेमचंद, जर्नादन ओली, दिनेश सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र टम्टा, दीपक जोशी, मनोज सिंह, प्रेम प्रकाश, सुनीता रानी, रीता बिष्ट, कौशल पांडेय, गोविंद सिंह, देवेंद्र रावत, अशोक बिष्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *