वृंदा गुप्ता का माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में हुआ चयन

Spread the love

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की छात्रा है वृंदा गुप्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में अध्ययनरत देहरादून की रहने वाली वृंदा गुप्ता का अंतर्राष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में चयन हुआ है। संस्थान में बीटेक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्रा वृंदा का चयन विश्व स्तरीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने वार्षिक 47 लाख के पैकेज पर हुआ है। छात्रा की सफलता पर उसके शिक्षकों व परिवार जनों ने खुशी व्यक्त की है।
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीटेक कम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा वृंदा गुप्ता का चयन माइक्रोसॉफ्ट में हुआ है। वृंदा बल्लूपुर देहरादून की रहने वाली हैं। उनके पिता पीके गुप्ता व्यवसायी व माता रितु गुप्ता गृहणी हैं। वृंदा का छोटा भाई बीबीए में अध्ययनरत है। वृंदा ने एन मैरी स्कूल देहरादून से वर्ष 2016 में हाईस्कूल व 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *