व्यापारी वर्मा को पितृ शोक

Spread the love

चम्पावत। नगर के प्रमुख हार्ड वेयर व्यापारी कमल वर्मा के पिता ललित वर्मा (66) का निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार रात को उन्होंने अपने ठाडाढुंगा स्थित आवास में अंतिम सांस ली। शुक्रवार को रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र कमल वर्मा और राकेश वर्मा ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, डॉ. केके पुनेठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, दीपक जोशी, सतीश मुरारी, लक्ष्मण बिष्ट, ललित राय, विपिन वर्मा, जीवन गहतोड़ी, जोगेन्द्र बोहरा, देवी लाल वर्मा, किशोरी वर्मा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *