व्यापारियों को जल्द मिलेंगे फोटायुक्त पहचान पत्र

Spread the love

बागेश्वर। टीट बाजार व्यापार मंडल की बैठक में सर्व सम्मति से प्रेम सिंह को तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने कहा कि जल्द व्यापारियों को फोटायुक्त पहचान पत्र दिए जाएंगे। यह परिचय पत्र उन्हें अन्य जिलों में भी समस्या आने पर सहयोग करेगा। वहां के व्यापारी उसे हर संभव मदद करेंगे। जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर व्यापारी की सदस्यता होना जरूरी है। हर व्यापारी को सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में सफाई व्यवस्था से लेकर स्ट्रीट लाइट को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था नहीं होने से व्यापारी खासे परेशान हैं। जल्द समस्या का समाधान की मांग की है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील दोसाद, महामंत्री अनिल कार्की, गरुड़ ब्यापार मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री लक्ष्मी दत्त पांडे जी मौजूद थे।। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी जी को तीसरी बार सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जयचंद साह को महामंत्री तथा गौरव जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर हरीश जोशी, सुरेंद्र सिंह, मोहनलाल टम्टा, सुलेमान उल्लाह, रविराज, भगवत नेगी, दयाल बिष्ट, राजेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, देवेंद्र जेठा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *