वाहन चालक को यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में परिवहन विभाग व पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा, समस्या एवं समाधान विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
रोटरी भवन में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, सम्भागीय निरीक्षक प्रदीप रौथाण व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल जोशी ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर जगह पर वहां की परिस्थिति पर निर्भर करती है। सड़क सुरक्षा के लिए सड़क सही होनी चाहिए, गड्ढ़ें नहीं होने चाहिए। वाहन चालक को यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस लेने से पहले यातायात सम्बन्धी सभी जानकारी अपने शहर की परिस्थिति के अनुसार लेनी चाहिए। विशिष्ठ अतिथि सम्भागीय निरीक्षक तकनीकी प्रदीप रौथाण ने कहा कि समाज की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में बढ़ोत्तरी हो रही है, इसको रोकने के लिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। इस अवसर पर अमित अग्रवाल, ज्योति उपाध्याय, वाईपी गिलरा, निशिद माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, डॉ. एनपी पोखरियाल, डॉ. केएस नेगी, कुलदीप अग्रवाल, अनिल भोला, गोपाल बंसल, धनेश, संजीव, नरेन्द्र गोयल, मनीष आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *