सड़क डामरीकरण का एक दशक से इंतजार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों का कीर्तिनगर में बुरा हाल है, आलम यह कि कीर्तिनगर की चिलेड़ी-मणजूली सड़क डामरीकरण के लिए ग्रामीणों को एक दशक से इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गढ़वाल सांसद के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने गढ़वाल सांसद ने जल्द पीएमजीएसवाई विभाग कीर्तिनगर को जल्द सड़क डामरीकरण हेतु निर्देशित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *