सभी वर्गों के लिए बेहतर कार्य कर रही केंद्र सरकार : इंतेजार

Spread the love

 

चम्पावत। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतेजार हुसैन ने शुक्रवार को बनबसा पहुंकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि केंद्र सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी समुदायों का विकास कर रही है। बनबसा आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने इंतेजार का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद एनएचपीसी गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक की हितैषी है। केंद्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास पर तन-मन से काम कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार तुष्टिकरण की नीति के बजाय मुसलमानों के सशक्तिकरण पर काम कर रही है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष मुनीर खान, अमजद हुसैन, सकिल मंसूरी, रफी अंसारी, 15 सूत्रीय सदस्य तारीख मालिक, शाहिद अली, रिजवान हुसैन, कादिर अली, नजीर अली, नसीब हुसैन, समीर अहमद, यूनुस सिद्दीकी, शब्बीर अहमद, नजीर हुसैन, नफीस, सैफ अली, बबलू मंसूरी आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *