डबल जाति प्रमाण पत्र पर शासन की हां न का इंतजार

Spread the love

देहरादून। जल निगम में सहायक अभियंता पद पर भर्ती के दौरान दो- दो राज्यों से बने जाति प्रमाण पत्र मामले में पिछले दो साल से चल रही जांच पूरा होने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मामले में जल निगम मैनेजमेंट को कार्रवाई से पहले शासन की हां न का इंतजार है। जल निगम में 2014 सहायक अभियंता पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने के दौरान यूपी बिजनौर से बना जाति प्रमाण पत्र जमा कराया गया। चयन होने के बाद ज्वाइनिंग के समय पौड़ी गढ़वाल से बनाया गया जाति प्रमाण पत्र जमा कराया गया। उस दौरान किसी भी स्तर से ये नहीं देखा गया कि आवेदन के दौरान और नियुक्ति के समय अलग अलग जाति प्रमाण पत्र कैसे जमा कराए गए। बाद के वर्षों में शिकायत होने पर इस पूरे मामले की जांच शुरू हुई। विभागीय जांच में भी पाया गया कि जाति प्रमाण पत्र दो दो स्थान से बनाया गया है। जल निगम में दोनों ही जाति प्रमाण पत्र जमा हैं। अब जल निगम के स्तर से इस मामले में शासन के दिशा निर्देशों का इंतजार है। मुख्य अभियंता मुख्यालय संजय सिंह ने बताया कि शासन स्तर से मार्गदर्शन मिलते ही इस मामले में आगे की कार्यवाही को संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *