सूर्योदय से पूर्व उठकर करें योगाभ्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मालिनी वैली कॉलेज में आयोजित दस दिवसीय शिविर का समापन हो गया। इस दौरान लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया गया। कहा कि हमें सूर्याेदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास करना चाहिए।
आयोजित शिविर के अंतिम दिन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल व कॉलेज के अध्यक्ष योगंबर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ जीवन के लिए योग आवश्यक है। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी जीवन पद्धति है जो हमारे तन, मन और आत्मा को संतुलित रखती है। योग हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, मानसिक तनाव को दूर करता है। साथ ही हमारे भीतर आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। शिविर में बीएड के विद्यार्थियों को अष्टांग योग के बारे में बताया गया। साथ ही गत सेमेस्टर में सर्वाधिक उपस्थिति देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इस मौके पर जय वीर सिंह रावत, शोभा रावत, सोनिया ध्यानी, सुनीता नेगी, सोनम रावत, डा. रमाकांत कुकरेती, कुलदीप मैंदोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *