संभलकर चले शहर की सड़कों पर, क्षतिग्रस्त चैंबर दे रहे हादसों को न्योता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यदि आप शहर के मुख्य मार्गों पर आवाजाही कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। दरअसल, विभिन्न मुख्य मार्गों के बीच में क्षतिग्रस्त चैंबर कब आपकी जिंदगी पर भारी पड़ जाएं, कहा नहीं जा सकता। शिकायत के बाद भी नगर निगम चैंबर मरम्मत की सुध नहीं ले रहा है। जबकि, आए दिन राहगीर क्षतिग्रस्त चैंबरों की चपेट में आने से चोटिल हो रहे हैं।
नगर निगम गठन के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर विकास की उम्मीद थी। लेकिन, नगर निगम शहर में क्षतिग्रस्त चैंबरों की मरम्मत भी नहीं करवा पा रहा है। नतीजा मुख्य मार्गों के साथ ही विभिन्न मार्गों में क्षतिग्रस्त चैंबर राहगीरों को चोटिल कर रहे हैं। निगम की सबसे बड़ी लापरवाही झंडाचौक चौराहे में मानपुर को जाने वाले रास्ते में दिखाई दे रही है। उक्त मार्ग के बीच में लोहे का एक बड़ा चैंबर पिछले पांच दिन से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस मार्ग से शहर में सबसे अधिक वाहनों की आवाजाही उक्त मार्ग से ही होती है। मंगलवा रात एक बाइक सवार चैंबर की चपेट में आने से चोटिल हो गया था। यही स्थिति गाड़ीघाट तिराहे के समीप भी बनी हुई हैं। जहां निगम की ओर से दो माह पूर्व लगाया गया लोहे का चैंबर दोबारा से क्षतिग्रस्त हो गया है। लकड़ीपड़ाव निवासी शहजाद, मनोज सिंह ने बताया कि गाड़ीघाट व लकड़ीपड़ाव क्षेत्र के अधिकांश मार्गों पर क्षतिग्रस्त चैंबर आसानी से देखने जा सकते हैं। उक्त चैंबरों में सबसे अधिक दुर्घटनाएं रात के अंधेरे में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *