जंग ने लिया खौफनाक रूप, सीरिया पर इजरायल के हवाई हमले, आठ सैनिकों की मौ*त, 7 जख्मी

Spread the love

यरूशलम, एजेंसी। इजरायल और हमास में जारी जंग अब खतरनाक रूप ले चुकी है। इजरायल की वायुसेना ने सीरिया के सैन्य ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया है। इस एयर स्ट्राइक में सीरिया के आठ सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य घायल हैं। हमले में आसपास के कई ठिकाने ध्वस्त हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त इजरायल ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के जवाब में मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) का उपयोग करके वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी लड़ाकों के खिलाफ हमला किया है।
इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर लिखा कि थोड़ी देर पहले, आईडीएफ और इजऱायल सीमा पुलिस बलों ने जेनिन के क्षेत्र में वाडी ब्रुकिन में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों का संचालन किया और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में दो व्यक्तियों को पकड़ा। इसके अतिरिक्त, सेना ने सशस्त्र आतंकवादियों की ओर गोलीबारी की। जेनिन कैंप में आतंकवाद विरोधी गतिविधि के दौरान, सशस्त्र आतंकवादियों ने इजरायली सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और विस्फोटक उपकरण फेंके। जवाब में एक आईडीएफ यूएवी ने आतंकवादियों पर हमला किया।
इजरायली सुरक्षा बलों में किसी घायल होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि फिलिस्तीनी समूह हमास द्वारा गत 07 अक्तूबर को गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ अचानक बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला करने और सीमा का उल्लंघन करने, पड़ोसी इजरायली समुदायों के लोगों की हत्या और अपहरण करने के बाद फिलिस्तीनियों और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है। इजऱायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख से अधिक लोगों के घर गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकाबंदी में ढील दी गई। संघर्ष के बढऩे से दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गए और घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *