वार्ड कमेटी का गठन, डोर-टू-डोर पहुंच लोगों को करेगी कोरोना के प्रति जागरुक

Spread the love

रुद्रपुर। नगर में वार्ड कमेटी का गठन किया गया है। वार्ड कमेटियां डोर-टू-डोर पहुंच कर कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करेगी। सोमवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने नगरपालिका सभागार में वार्ड कमेटियों की बैठक ली। वार्ड सभासद को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि शिक्षकों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वार्ड कमेटी का सदस्य बनाया गया है। नगर में राप्रावि सिसई, राप्रावि किच्छा प्रथम, राप्रावि किच्छा द्वितीय एवं राप्रावि सिरौली में क्वारंटाइन सेंटर बनाए गये है। जिन संक्रमितों के पास घर में आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है, उनको क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जाएगा। बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा एवं खंड शिक्षा अधिकारी मातादीन गौतम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *