वार्डवासियों ने गैस एजेंसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

भाबर स्थित गैस एजेंसी पर लगाया अनियमितता का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत भाबर क्षेत्र में संचालित हो रही एक गैस एजेंसी पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने शासन-प्रशासन से गैंस एजेंसी की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि उपभोक्ताओं की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोग आंदोलन को मजबूर होगें।
पार्षद सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में गुरूवार को लोगों ने गैस एजेंसी के समीप प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी गैस एजेंसी उपभोक्ताओं की अनदेखी कर रही है। क्षेत्र में लगातार क्षमता से कम गैस सप्लाई हो रही है। पूर्व में कई बार परिवहनकर्ताओं की ओर से सिलेंडर से गैस निकाले जाने का वीडियो भी प्रशासन को उपलब्ध करवा चुके हैं। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति देखकर लगता है कि प्रशासन भी उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है। यदि जल्द गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उपभोक्ताओं को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सरिता रावत, उजागर पुंडीर, अनीता बिष्ट, ज्योति रावत, अनीता रावत, पिंकी चौहान, रीना जोशी, प्रमोद केष्टवाल, सोहन सिंह, शशि रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *