वार्डवासियों ने उठाई विद्युत पोल लगाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 6 काशीरामपुर तल्ला के लोगों ने बिजली का पोल लगाने की मांग की है।
शासन को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि काशीरामपुर तल्ला निवासी लगभग आठ से दस परिवारों के लिए विद्युत कनेक्शन लगभग सौ. मीटर की दूरी पर लगाए गए एक ही पोल से दिया गया है। बिजली की केबल के लंबा होने के कारण कभी भी अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है। इसलिए उन परिवारों को बिजली कनेक्शन देने के लिए एक और बिजली के पोल लगाया जाना चाहिए। कहा कि वार्ड में एक मकान के ऊपर भी बिजली के तार लटक रहे हैं। इससे कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है। इसलिए इन तारों को भी ठीक किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद सूरज प्रसाद कांति, विनिता नेगी, राजेश्वरी देवी, सुमन रावत, दीपक नेगी, भारत सिंह रावत सहित सभी स्थानीय निवासी लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *