वार्डवासियों ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वार्ड नंबर 16 के लोगों ने तिरंगा पदयात्रा निकाली। इस दौरान लोगों ने देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत सिताबपुर क्षेत्र में डबराल कालोनी विकास समिति ने क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। भारत माता की जयघोष के साथ वार्डवासियों ने प्रत्येक घर की छत पर तिरंगा लहराने का संकल्प लिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बीके थपलियाल, दिवाकर लखेड़ा, प्रभा पोखरियाल, सुशीला तिवारी, बीना लखेड़ा, हरि सिंह, हरि सिंह पुंडीर, जयपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *