रास्ते के संकीर्ण होने से वार्डवासी परेशान

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर के पुनेड़ी वार्ड में रास्ते के संकीर्ण होने से लोग परेशान है। वार्ड के बालिका विद्या मंदिर मार्ग में सेरा-खडकोट को जोडने वाले मार्ग में निर्माण सामाग्री से रास्ता संकीर्ण हो गया है। जिस कारण आवाजाही करने में लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी दिनेश चंद्र ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भवन निर्माण से निकली मिट्टी को वहां देंक दिया गया। जिससे रास्ते की चौड़ाई कम हो गई है। चौड़ाई कम होने से कई बार दोपहिया वाहन नाली में गिर गए। उन्होंने पालिका से अपील की है कि जल्द से जल्द रास्ते को सुधारा जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *