ठंड में पानी को तरस रहे वार्डवासी

Spread the love

सनेह क्षेत्र के लालपानी व नाथूपुर में बनी है पेयजल समस्या
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सनेह के लालपानी व नाथूपुर में पेयजल संकट बना हुआ है। ठंड के मौसम में वार्डवासियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
नाथूपुर व लालपानी क्षेत्र के लिए जल संस्थान के नलकूप से पेयजल व्यवस्था बनाई गई है। लेकिन, पिछले दो दिन से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। नाथूपुर निवासी संगीता पसबोला, पंकज कुमार ने बताया कि गर्मी तो दूर, अब नलकूप ठंड में भी धोखा देने लगा है। पानी की तलाश में सुबह से ही क्षेत्रवासी इधर-उधर भटक रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी अकेले रहने वाले बुजुर्गों को हो रही है। क्षेत्र में अधिकाशं परिवारों के पास मवेशी है। ऐसे में उनके लिए पानी की व्यवस्था करना भी मुश्किल होता जा रह है। वार्डवासियों ने जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि क्षेत्रवासियों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *