वरिष्ठ सहायक पदों पर पदोन्नति की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीर्सस एसोसिएशन ने मंडलीय अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से वार्ता की। इस दौरान वरिष्ठ सहायक पदों पर पदोन्नति की मांग की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मंडलीय अपर निदेशक ने मंडल के सभी जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक को 30 अप्रैल तक पदोन्नति के योग्य कर्मचारियों के दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।
गुरूवार को एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीर्सस एसोसिएशन ने मंडलीय अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एसपी खाली से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के मंडलीय सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मंडल के 124 कनिष्ठ सहायकों की पदोन्नति समयाविध 30 जून को पूर्ण हो रही है। इन कनिष्ठ सहायकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। जिससे कि उक्त सभी कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके। पोखरियाल ने बताया कि उनकी इस मांग पर एडी खाली ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। साथ ही एडी ने मंडल के सभी जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक को ऐसे सभी कनिष्ठ सहायकों के दस्तावेज 30 अप्रैल तक मंडलीय कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। वार्ता करने वालों में धीरेंद्र नेगी, अनिल नौटियाल, बालकृष्ण नौटियाल, कैलाश रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *