विद्यार्थियों को दिए गर्म वस्त्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: इनरव्हील क्लब ऑफ कोटद्वार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर आठ रमेश नगर के विद्यार्थियों को गर्म वस्त वितरित किए। इस दौरान सदस्यों ने अन्य संस्थाओं से भी बच्चों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
सोमवार को क्लब की अध्यक्ष राजकमल माहेश्वरी, एग्जेक्युटिव मेम्बर व पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, रेनू अग्रवाल ने बच्चों को स्वेटर, ड्रेस, मोजे , बेल्ट व कम्बल वितरित किए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता पटवाल ने क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कहा कि गरीब व असहाय परिवारी के बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *