डेंगू से बचाव को चलाया अभियान, दी चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम की ओर से डेंगू से बचाव को अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान 11 स्थानों पर डेंगू का सक्रिय लार्वा पाया गया। जिसे नगर निगम की ओर से नष्ट किया गया।
कोटद्वार में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पूर्व बेस अस्पताल में डेंगू के मरीज पहुंचे थे। ऐसे में अब नगर निगम ने शहर में सख्ती से अभियान चलाना शुरु कर दिया है। शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया गया। दुकान व घरों में छापेमारी कर गमलों व अन्य स्थानों पर पानी जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा, सहायक नगर आयुक्त अजय कुमार अष्टवाल ने बताया कि नगर निगम लगातार लोगों को अपने घरों के आसपास साफ पानी एकत्रित न करने की चेतावनी दी है, बावजूद कुछ लोग सावधानी नहीं बरत रहे। बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। इसके लिए आमजन का जागरूक होना आवश्यक है। लापरवाही दिखाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, परमीत चौधरी, विनोद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *