वेतन जारी नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

देहरादून()। उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार ने प्रबंधक निदेशक को पत्र लिखकर परिवहन निगम में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का दिसंबर 2025 का वेतन जारी करने और अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक सेवानिवृत कर्मचारियों को ग्रच्युटी, नकदीकरण का भुगतान करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूनियन सदैव कर्मचारी हितों के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में वार्ता के दौरान कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हर माह की सात तारीख तक करने की मांग उठाई गई थी। बावजूद समय से वेतन जारी नहीं करने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी बच्चों के स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे। उन्होंने कहा कि मार्च माह में त्योहार होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुई तो यूनियन आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *