पुलिस ने लगाए हाईवे पर चेतावनी बोर्ड

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आम जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए जिला पुलिस ने बदरीनाथ हाईवे पर डेंजर जोन के समीप चेतावनी बोर्ड लगाए। इन स्थानों पर बारिश के चलते बार-बार हाईवे बाधित होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में लोगों को चेतावनी बोर्ड के माध्यम से सर्तक और जागरूक करने का काम किया गया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने निर्देशों पर चौकी प्रभारी जवाड़ी बाईपास दिनेश सती के नेतृत्व में पुलिस ने बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ और नरकोट के मध्य संभावित दुर्घटना स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए। पुलिस ने कहा कि जन सुरक्षा के प्रति सदैव पुलिस तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *