एरियल भुगतान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जल्द से जल्द ग्रेड-पे एरियल भुगतान की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासनिक कमेटी के सदस्य सचिव को पत्र भेज मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कमलेश प्रसाद बुड़ाकोटी, हरी सिंह, गबर सिंह रावत, सतीश कुकरेती आदि ने बताया कि कैडर प्रभारी की ओर से मामले में लापरवाही बरती जा रही है। जिससे कर्मचारियों को ग्रेड-पे एरियल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द मांग पूरी न हुई तो वह 15 मार्च से परिवार के साथ बैंक मुख्यालय के बाहर अनशन पर बैठ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *