दस दिन में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

रुद्रपुर। श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने कहा कि 10 मार्च तक शासन ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने निर्धारित तिथि तक मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महासचिव चंद्र मोहन लखेड़ा ने कहा कि 4 मार्च को श्रम भवन रुद्रपुर में धरना और घेराव का कार्यक्रम रखा गया था, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में गैर कानूनी बर्खास्तगी और श्रमिक शोषण के खिलाफ सिडकुल की कई कंपनियों में मजदूर संघर्षरत हैं। लुकास टीवीएस के मजदूर यूनियन बनाने के बाद से ही मजदूर प्रबंधन के दमन के शिकार हैं। कई लोग बर्खास्त हैं और मांग पत्र भी लंबित हैं। पिछले 92 दिनों से लगातार धरने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इंटरार्क पंतनगर और किच्छा प्लांट के मजदूरों का जिला स्तरीय प्रशासनिक कमेटी की ओर से कराए गए समझौते का और श्रम न्यायालय, लोक अदालत के आदेशों का अनुपालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र होने के बावजूद श्रम भवन रुद्रपुर में कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं है। नियमित उप श्रम आयुक्त नहीं है। इस मौके पर मजदूर सहयोग केन्द्र के अध्यक्ष मुकुल, दिनेश चंद्र तिवारी, चंद्र मोहन लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *