डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को तेज हो गई है। मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि बिना पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बगैर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2017 में तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था। जिसका स्थानीय जनता एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है। लेकिन प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण स्थगन की घोषणा मात्र कर इतिश्री कर ली। कहा कि जब तक सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं कर देती जब तक विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपांशु पांडे, सभासद सचिन आर्या, हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, एनडी पांडे, चंद्रकांत जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, महेश चंद्र आर्या, चंद्रमणी भट्ट, आनंद सिंह बगड़वाल, आनंदी वर्मा, संजय दुर्गापाल, भारतरत्न पांडे, शंकर दत्त भट्ट समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *