27 नवंबर को कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी

Spread the love

रुद्रपुर। कार्मिकों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने से एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल कर्मियों में रोष बना हुआ है।समस्याओं का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने गुरुवार को सीईओ कार्यालय के प्रागंण पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। बाह पर काला फीता बांध कार्य किया। विभाग पर कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं मंडल पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने बताया कि समस्याओं के निराकरण को लेकर 23 नवंबर को ज्ञापन दिया जाएगा। 25 नवंबर को धरना प्रदर्शन और 27 को कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर दो दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल को बाध्य होना पड़ेगा। यहां पुष्कर सिंह भैसोडा, मुकेश चन्द्र जोशी, जनपदीय सचिव, मोहित पांडेय, पुष्पा कांडपाल, पंकज जोशी, सुमित कनवाल, अवनीश पड़ियार, देवेंद्र नेगी, दुर्गा नेगी, दिनेश, भुवन जोशी, शालनी, ज्योति, बसंत कनवाल, आनंद सिंह, पान सिंह मेर, संजीव बिष्ट, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *