अगले सात दिन तक कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Spread the love

देहरादून : मौसम विभाग ने 22 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन्हीं जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 23 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इन्हीं जिलों के 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर गरज चमक के साथ बर्फबारी की चेतावनी दी है। उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी जिलों में गरज चमक के साथ छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग ने 24, 25 और 26 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 27 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इन्हीं जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी जिलों में छिटपुट स्थानों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *