किन्नरों को चेतावनी, मनमर्जी शगुन वसूला तो होगी कार्रवाई

Spread the love

कुछ दिन पूर्व पार्षदों ने की थी किन्नरों के खिलाफ शिकायत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: प्रशासन ने किन्नर समुदाय को किसी भी मांगलिक कार्य में मनमर्जी का शगुन नहीं वसूलने की चेतावनी दी है। कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई तो किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कुछ दिन पूर्व पार्षदों ने किन्नरों के खिलाफ तहसील में शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि किन्नर मांगलिक कार्यो में पहुंचकर परिवार वालों से मनमर्जी का शगुन वसूलते हैं। शगुन न देने पर परिवार के साथ अभद्रता भी की जाती है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने किन्नर व पार्षदों की बैठक ली। जिसमें निर्णय लिया गया कि किन्नर किसी भी परिवार से मनमर्जी का शगुन नहीं वसूलेंगे। यदि किसी भी परिवार पर किन्नर अधिक शगुन देने का दबाव बनाते हैं तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 112 पर की जा सकती है। बैठक में किन्नरों ने भी मनमाना शगुन नहीं लेने की बात पर अपनी हामी भरी। इस मौके पर तहसीलदार विकास अवस्थी, पार्षद सौरभ नौड़ियाल, गायत्री भट्ट, ऋतु चमोली, नीरुबला खंतवाल, विपिन डोबरियाल, अनिल नेगी, मंजू जखमोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *